Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर वेतन न मिलने से नाराज सिंचाई विभाग के कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन

वेतन न मिलने से नाराज सिंचाई विभाग के कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन

0

जलालपुर, अंबेडकर नगर। चतुर्थ नलकूप खंड सिंचाई विभाग, जलालपुर में तैनात कर्मचारियों ने वेतन न मिलने से नाराज होकर गुरुवार को कार्यालय परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में दर्जनों कर्मचारी शामिल हुए, जिन्होंने जल्द वेतन भुगतान की मांग को लेकर नारेबाजी भी की। धरना-प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे शीत प्रवेक्षक भियांव, राधेश्याम दुबे ने कहा कि रक्षाबंधन और जन्माष्टमी जैसे प्रमुख पर्व निकट हैं, लेकिन सरकार की उदासीनता के चलते अभी तक वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों के सामने परिवार चलाने, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जरूरतों को पूरा करने में गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि बीते कई वर्षों से प्रत्येक माह की पहली तारीख को वेतन खातों में भेज दिया जाता था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाया। इस स्थिति के लिए उन्होंने शासन और विभागीय अधिकारियों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। प्रदर्शन के दौरान खंड कार्यालय के प्रमुख सहायक अभियंता नागेंद्र कुमार की गैरमौजूदगी को लेकर भी कर्मचारियों में नाराजगी देखी गई। उनका कहना था कि नेतृत्व के अभाव में समस्याओं की सुनवाई नहीं हो रही है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा। धरने में जिलेदार विजय प्रकाश श्रीवास्तव, वरिष्ठ सहायक बरकतुल निशा, प्रदीप कुमार वर्मा, शैलेंद्र पाल, विनोद कुमार सिंह, रंजना गुप्ता, बबीता चौहान समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version