Saturday, July 25, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजला ट्रांसफॉर्मर न बदले जानें से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर...

जला ट्रांसफॉर्मर न बदले जानें से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

जलालपुर अम्बेडकरनगर। बीते कई दिनो से बिजली न आने से गुस्साये ग्रामीणों ने विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग को लेकर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने की सूचना पर विभाग हरकत में आते हुए त्वरित ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया शुरू की गई। अक्रोशित ग्रामीणों ने भयंकर गर्मी में बिजली न होने के कारण छोटे बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गो और पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं का आरोप लगाते हुए रफीगंज पुलिया स्थित सड़क जाम कर दी।जाम की सूचना  मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने तत्काल ट्रांसफार्मर बदलने का काम शुरू कराते हुए आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।आखिरकार ट्रांसफार्मर बदलकर विद्युत आपूर्ति सुचारू होने के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments