Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए अमृत कलश का हुआ स्वागत

जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए अमृत कलश का हुआ स्वागत


◆ मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत प्रत्येक गांव से इकठ्ठी की गई है अक्षत व मिट्टी


अयोध्या। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश “अमृत कलश यात्रा“ का सांसद लल्लू सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलश यात्रा नगर निगम सहित समस्त विकास खण्डों तथा समस्त नगर पालिकाओं व नगर पंचायतो से मेरी माटी मेरा देश कलश वाहन को कलेक्ट्रेट परिसर में लाया गया।



कलेक्ट्रेट परिसर में सांसद लल्लू सिंह, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, वेद प्रकाश गुप्ता, अमित सिंह चौहान, जिलाधिकारी नितीश कुमार, एडीएम अमित सिंह, बीजेपी जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, बीजेपी महानगर अध्यक्ष कमलेश कुमार श्रीवास्तव, एडीएम भूमि अध्यापति सुरजीत सिंह, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा सहित विभिन्न अधिकारियों एवम्  जनप्रतिनिधियों द्वारा अमृत कलश पर पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महापौर ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम प्रधानमंत्री जी की अभिनव सोच है इसके तहत देश के समस्त राज्यों के समस्त जनपदों के प्रत्येक ग्रामों से मिट्टी को एकत्र कर कर्तव्य पथ पर स्वतंत्रता सेनानियों के अभिनंदन हेतु भव्य स्मारक बनाया जा रहा है। यह देश में समानता, सामूहिकता एवम् एकता को मूर्त रूप प्रदान करेगा।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि देश के आम जनमानस को देश की माटी के महत्व को बताते हुए देश की माटी से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि अगर दुनियां में भारत को सिरमौर के रूप में स्थापित करना है तो इस देश के समाज को एकजुट करना है। इसी क्रम में 2013 में गांव-गांव से लौह संग्रह कर सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की दुनियां की सबसे ऊंची मूर्ति स्थापित करने का कार्य किया गया। अमृत कलश जनपद मुख्यालय से  27 अक्टूबर 2023 को प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए भेजा जाएगा। 30 अक्टूबर को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

        कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवम् संस्कृति विभाग के कलाकारों द्वारा देश भक्ति के गानों एवम् लोक नृत्यों से सुसज्जित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों एवम् कलाकारों को सम्मानित भी किया गया।

        इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारीगण, जिला विकास अधिकारी, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि तथा संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments