Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की रैंकिंग में अम्बेडकर नगर चौथे पायदान पर

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की रैंकिंग में अम्बेडकर नगर चौथे पायदान पर

0
ayodhya samachar

◆ विकास कार्यक्रमों में तीसरा और राजस्व में आठवां स्थान


अम्बेडकर नगर। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में जनपद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए समग्र रूप से प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। विकास कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में जनपद को तीसरी रैंक मिली है, जबकि राजस्व कार्यक्रमों में अम्बेडकरनगर आठवें स्थान पर रहा। दोनों क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन के चलते जिले ने प्रदेश के शीर्ष पांच जनपदों में अपनी मजबूत स्थिति बरकरार रखी है।

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की रैंकिंग में जिले की यह उपलब्धि विकास योजनाओं की नियमित निगरानी, विभागीय अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय और योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन का परिणाम मानी जा रही है। जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों की प्रगति की लगातार समीक्षा कर कम प्रगति वाले बिंदुओं को चिन्हित किया जाता है और संबंधित अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए जाते हैं।

जिलाधिकारी ईशा प्रिया के मार्गदर्शन में विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ ही राजस्व संबंधी कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति, योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन तथा पात्र लाभार्थियों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन के अनुसार, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर विभागवार प्रगति की गहन निगरानी और परिणामपरक कार्यप्रणाली का असर रैंकिंग में दिखाई दिया है। अम्बेडकरनगर लगातार टॉप-5 जनपदों में अपनी जगह बनाए हुए है।

जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिले को विकास और सुशासन के क्षेत्र में लगातार अग्रणी बनाए रखना प्राथमिकता है। अधिकारियों को वर्तमान प्रदर्शन को बनाए रखते हुए आगामी रैंकिंग में और बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए समन्वय और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version