Monday, June 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरखेत में लकड़ी लेने गई युवतियों से छेड़छाड़ का आरोप, युवक पर...

खेत में लकड़ी लेने गई युवतियों से छेड़छाड़ का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज


जलालपुर अम्बेडकर नगर। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के मनिकापुर महुवल गांव में दो युवतियों से छेड़छाड़, मारपीट और कपड़े फाड़ने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, शुक्रवार शाम दो युवतियां गांव के पास खेत में लकड़ी लेने गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी सतीश पुत्र रिखीराम मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा और एक युवती के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। शोर सुनकर आसपास लोगों के आने की आहट मिलने पर वह मौके से फरार हो गया।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि उसी दिन शाम करीब साढ़े सात बजे जब दोनों युवतियां शौच के लिए बाहर गई थीं, तब आरोपी ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि उसने छीना-झपटी करते हुए दोनों के साथ छेड़छाड़ की और कपड़े भी फाड़ दिए। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग निकला।

पीड़िताओं का कहना है कि आरोपी पूर्व में भी कई बार रास्ते में रोककर परेशान कर चुका है तथा अभद्र भाषा का प्रयोग करता रहा है। घटना के बाद परिजनों ने डायल-112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। इसके बाद पीड़िताओं ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी सतीश पुत्र रिखीराम निवासी मनिकापुर महुवल के खिलाफ छेड़छाड़, कपड़े फाड़ने और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments