Sunday, May 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअवैध शराब बेचने जा रहे युवक को पुलिस ने दबोचा, 11 पाउच...

अवैध शराब बेचने जा रहे युवक को पुलिस ने दबोचा, 11 पाउच देशी शराब बरामद


जलालपुर, अंबेडकर नगर। अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जलालपुर कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 11 पाउच देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार हेड कांस्टेबल विवेक यादव, हेड कांस्टेबल दीपक वर्मा तथा कांस्टेबल विधान सिंह क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सुरहूरपुर रोड स्थित शान्वी क्लीनिक के पास एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर खड़ा है और बिक्री की फिराक में है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान दिवाकर पुत्र स्वर्गीय हंसराज निवासी ग्राम चितौना कला, थाना मालीपुर के रूप में बताई।

तलाशी के दौरान उसके झोले से ब्लू लाइम ब्रांड की 200 मिलीलीटर क्षमता वाली 11 पाउच देशी शराब बरामद हुई। पुलिस द्वारा शराब रखने व बिक्री से संबंधित वैध लाइसेंस और दस्तावेज मांगे जाने पर वह कोई कागजात नहीं दिखा सका।

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह शराब के पाउच खरीदकर गांव में अधिक कीमत पर बेचता था और इससे होने वाली आमदनी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर सील कर दिया तथा आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। कोतवाली पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments