Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या नायब तहसीलदार पर भ्रष्टाचार और अवैध कब्जे के आरोप, भाजपा नेता ने...

नायब तहसीलदार पर भ्रष्टाचार और अवैध कब्जे के आरोप, भाजपा नेता ने सीएम से की कार्रवाई की मांग

0

अयोध्या। भाजपा नेता डॉ. सर्वेश कुमार वर्मा ने तारुन, रामपुर भगन और गोसाईंगंज क्षेत्र के ग्रामीणों के समर्थन में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बीकापुर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार राम खेलावन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारी पर अवैध कब्जा कराने और भ्रष्टाचार में संलिप्त होने के गंभीर आरोप हैं।

डॉ. वर्मा ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि मामले की जांच पुलिस विभाग द्वारा कराई गई थी, जिसमें अयोध्या के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने निष्पक्ष जांच के बाद ग्रामीणों के पक्ष में निर्णय दिया था। इसके बावजूद नायब तहसीलदार द्वारा लगातार ग्रामीणों को प्रताड़ित किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे सरकार की छवि प्रभावित हो रही है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाए। अवैध कब्जा कराने व धमकी देने के मामलों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। कथित भ्रष्टाचार से अर्जित संपत्ति की भी जांच कर दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए।

ग्रामीणों का आरोप है कि नायब तहसीलदार पद का दुरुपयोग कर अवैध कब्जेदारी कराते हैं और विरोध करने वालों को फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी देते हैं। डॉ. वर्मा ने कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र में आक्रोश और बढ़ेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version