अयोध्या। बाबा सूर्यबली संतशरण दास बालिका महाविद्यालय के प्रबंधक बाबूलाल ने प्रदीप कुमार यादव पर धोखाधड़ी कर महाविद्यालय की संपत्ति और संचालन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
प्रबंधक बाबू लाल के अनुसार वर्ष 2020 में उन्होंने प्रदीपकुमारयादव, निवासी बेगमपुरा, अयोध्या को महाविद्यालय की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी थी। आरोप है कि इस दौरान प्रदीप कुमार यादव ने उनके बाहर रहने का फायदा उठाते हुए विश्वास का दुरुपयोग किया और कई अनियमितताएं कीं।
उनके आरोप के मुताबिक बिजली बिल, आवास कर और जलकर जमा करने की जिम्मेदारी दिए जाने के बावजूद संबंधित बिल जमा नहीं किए गए। साथ ही प्रबंधक की जानकारी और अनुमति के बिना बिजली कनेक्शन श्रीमानसिंहशिक्षकप्रशिक्षणसंस्था के नाम पर स्थानांतरित करा दिया गया।
प्रबंधक ने आरोप लगाया कि महाविद्यालय भवन का नाम हटाकर एम.एस. फार्मेसीकॉलेज के नाम से मान्यता प्राप्त कर ली गई। इसके अलावा बालिका महाविद्यालय की भूमि और भवन को एल-87 कंपनी को किराए पर देकर प्रति माह 72 हजाररुपये का किराया प्रदीप कुमार यादव द्वारा अपने भारतीय स्टेट बैंक, नयाघाट शाखा स्थित निजी खाते में प्राप्त किया जा रहा है।
बाबू लाल का यह भी आरोप है कि महाविद्यालय पर कब्जा करने की मंशा से “बाबासूर्यबलीसंतशरणदासबालिकामहाविद्यालयसमिति“ के नाम से एक समिति का पंजीकरण कराया गया, जिसमें उन्हें अध्यक्ष दर्शाया गया है, जबकि उस पर उनके हस्ताक्षर नहीं हैं। उन्होंने दावा किया है कि शिकायत के समर्थन में संबंधित दस्तावेजों की प्रतियां भी संलग्न की गई हैं।
प्रबंधक ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने तथा महाविद्यालय की संपत्ति और अभिलेखों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है।