Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर व्यापारी कल्याण दिवस आयोजन की सभी तैयारियां पूरी

व्यापारी कल्याण दिवस आयोजन की सभी तैयारियां पूरी

0
ayodhya samachar

अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर जनपद मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर तथा तहसील स्तर पर दानवीर भामाशाह के जन्म दिवस 29 जून, को राज्य सरकार द्वारा “व्यापारी कल्याण दिवस”आयोजन के संबंध में सभी तैयारियां पूरी। कलेक्ट्रेट परिसर में भामाशाह के जन्म दिवस मनाने की तैयारियां की जा रही है। विभिन्न विभागो द्धारा स्टाल लगाए जा रहे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाएगा।साथ ही अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    अवगत कराना है कि बीते 27 जून को बैठक में जिलाधिकारी द्वारा दानवीर भामाशाह के जन्म दिवस को राज्य सरकार द्वारा “व्यापारी कल्याण दिवस” के रूप में जनसहभागिता के साथ भव्य आयोजन किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इस आयोजन हेतु संस्कृति विभाग, उ०प्र० को नोडल विभाग तथा राज्य कर विभाग को आयोजनकर्ता विभाग के रूप में नामित किया गया है। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि दानवीर भामाशाह के जन्मदिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाए। जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भिन्न-भिन्न विभागों राज्य कर विभाग, एम०एस०एम०ई०,नगरीय

विकास विभाग , ग्राम्य विकास विभाग, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड , समाज कल्याण विभाग, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, श्रम विभाग, ऊर्जा विभाग , एन०आर० एल०एम०, बैंक, डूडा, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग, पशु पालन विभाग, सेवा योजन विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाए जाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने औद्योगिक विकास विभाग द्वारा पूंजी निवेश करने वाले उद्यमियों का चयन कर उनका सम्मान करने हेतु निर्देशित किया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को समारोह में सम्मानित किया जाय। आयोजन को सफल बनाये जाने हेतु जनपद मुख्यालय स्तर पर उपायुक्त राज्यकर तथा तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी को नोडल अधिकारी नामित करते हुए निर्देश दिए गए है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version