Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या निष्ठा तथा सर्मपण के साथ सभी पदाधिकारी चुनाव के कार्य में जुटें...

 निष्ठा तथा सर्मपण के साथ सभी पदाधिकारी चुनाव के कार्य में जुटें – मानवेंन्द्र सिंह


◆  देश में सर्वाधिक अंतर से अयोध्या विजय का लें संकल्प – वेद प्रकाश


◆ श्री परमहंस शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय में सम्पन्न हुआ अयोध्या विधान सभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी द्वारा अयोध्या विधान सभा के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन श्री परमहंस शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय विद्याकुण्ड अयोध्या धाम में समपन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी मानवेंद सिंह ने कहा कि श्री राम दर्शन यात्रा के दौरान लगभग दो माह से अधिक का समय आप लोगों के साथ व्यतीत हुआ। जिसमें अनुभव हुआ कि अयोध्या के कार्यकर्ता कितनी निष्ठा भाव के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करते हैं। उसी निष्ठा तथा सर्मपण के साथ सभी पदाधिकारियों को चुनाव के कार्य में जुट जाना है। मंडल तथा शक्ति केन्द्र के पदाधिकारी निरंतर बूथ समिति तथा पन्ना प्रमुख के साथ समन्वय बनाएं। भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बनाने में आप सभी निष्ठावान कार्यकताओं का सर्वाधिक योगदान है।

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया की निगाहें अयोध्या तथा यहां के चुनाव पर हैं। यहां से पूरे विश्व को एक संदेश जाना चाहिए। बूथ समितियां व पन्ना प्रमुख की वोटर तथा प्रभावी मतदाताओं से निरंतर सम्पर्क में रहें। बूथ की ग्रेडिंग कर लीं जाए। चुनाव अभियान व्यवस्थित ढ़ंग से चलाना है।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि 2024 का चुनाव कोई आम चुनाव नहीं हैं। यह देश की राजनीती की दिशा व दशा तय करेगा। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कर पीएम मोदी ने पूरी दुनिया को एक संदेश दिया है। आज पूरी दुनिया की निगाहें अयोध्या के चुनाव पर है। सभी कार्यकताओं को चार जून को भगवा लहराने का संकल्प लेकर चुनाव में जुट जाना है।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में सबका साथ सबका विकास के पथ पर चल कर हम सबका विश्वास जीतने के पथ पर अग्रसर हैं। अयोध्या से ऐतिहासिक विजय मिले। देश में सर्वाधिक अंतर से अयोध्या विजय का संकल्प हम सभी को लेना है।

सम्मेलन का संचालन विधान सभा प्रभारी अशोक कसौंधन ने किया । इस दौरान जिपंअ रोली सिंह, लोक सभा प्रभारी श्रीकृष्ण शास्त्री, संयोजक डा. बाकें बिहारी मणि त्रिपाठी, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, अवधेश पाण्डेय बादल, अभिषेक मिश्र, रमापति पाण्डेय, महंत राम कुमार दास, बाल कृष्ण वैश्य, अनुराग त्रिपाठी, वरूण चौधरी, शशि प्रताप सिंह, दिव्य प्रकाश तिवारी, अरूण तिवारी, दिनेश मिश्र, अरविन्द सिंह, शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, अशोका द्विवेदी, आशा गौड़, रीना द्विवेदी सहित मंडल, शक्ति केन्द्र पदाधिकारी, सभी बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments