Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअलीगंज पुलिस को बड़ी सफलता, वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

अलीगंज पुलिस को बड़ी सफलता, वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार


अम्बेडकर नगर। अलीगंज पुलिस को वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिलों के अलग-अलग किए गए पुर्जे बरामद किए हैं। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई।

पुलिस ने दुर्गेश कन्नौजिया पुत्र राजाराम निवासी जियापुर, थाना इब्राहिमपुर, संदीप मौर्या पुत्र संतराम मौर्या निवासी फत्तुपट्टी, थाना अलीगंज, जंगबहादुर पुत्र राम सुमेर पाण्डेय निवासी कलेशर, थाना इब्राहिमपुर को शुक्रवार की रात  मोजनपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से दो मोटरसाइकिलों स्प्लेंडर प्लस  एवं पैशन प्रो के अलग-अलग किए गए पार्ट्स बरामद किए गए हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने इन वाहनों को चोरी कर पुर्जों में बदलने की बात स्वीकार की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments