Thursday, August 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगोपालपुर बाजार में मिला अबोध बालक, परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस

गोपालपुर बाजार में मिला अबोध बालक, परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस

अम्बेडकरनगर। थाना अहिरौली क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर बाजार में पेट्रोल पंप के पास एक अबोध बालक शुक्रवार की देर रात में मिला है। बच्चा अपना नाम, पता अथवा घर की कोई अन्य जानकारी नहीं बता पा रहा है। बच्चे की उम्र 8 से 10 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

बच्चा हल्के नीले रंग की शर्ट और गहरे रंग की पैंट पहने हुए है तथा नंगे पांव है। फिलहाल वह पूरी तरह सुरक्षित है और पुलिस उसकी देखरेख कर रही है।
पुलिस प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि आमजन के सहयोग से जल्द ही इस अबोध बालक को उसके माता-पिता या अभिभावकों से मिलाया जा सकेगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments