Tuesday, September 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनिकाली गई अक्षत कलश शोभा यात्रा

निकाली गई अक्षत कलश शोभा यात्रा


जलालपुर अम्बेडकरनगर। युवा भाजपा नेता दीपक अग्रहरि के नेतृत्व में अक्षत कलश शोभायात्रा निकाली गयी। अयोध्या में  भव्य राममंदिर निर्माण को लेकर जनजागरण हेतु अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश भव्य शोभायात्रा नगर पंचायत नगपुर हनुमानगढ़ी मंदिर से निकल कर नसोपुरघाट हनुमान मंदिर, अहियापुर हनुमान मन्दिर पुनः हनुमानगढ़ी मंदिर जाकर आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ समाप्त हुई। मन्दिर परिसर में पहुंचकर सत्संग प्रमुख श्याम बाबू गुप्ता ने  कहां की प्रभु श्री राम 14 वर्षों बाद वनवास काटकर अयोध्या आए थे इसी के बाद दीपावली मनाने की परंपरा शुरू हुई लेकिन इस बार प्रभु 500 वर्षों बाद 22जनवरी आपने महल वापस विराजमान होंगे इसलिए हम पुनः दीपावली  मनाएंगे । मौके पर पूर्व विधायक सुभाष राय, अशोक पांडे, सुभाष चन्द्र सोनी विशाल विश्वकर्मा, गोविंद कनौजिया राजेश पांडे प्रमोद पांडे गौरव उपाध्याय, शिवम अग्रहरी,हरिओम मौर्य समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments