Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर अकबरपुर बस अड्डे को कैबिनेट की मंजूरी, विवेक मौर्य ने जताया आभार

अकबरपुर बस अड्डे को कैबिनेट की मंजूरी, विवेक मौर्य ने जताया आभार

0

अंबेडकर नगर। अकबरपुर में नए बस अड्डे के निर्माण को कैबिनेट से मंजूरी मिलने पर भाजपा नेता व नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य ने मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री का आभार प्रकट किया है। इस निर्णय से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।
विवेक मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह द्वारा अकबरपुर के बहुप्रतीक्षित बस अड्डे को स्वीकृति देना जनहित में बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि कैबिनेट में बस अड्डे के निर्माण के लिए 32 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।
उन्होंने कहा कि अकबरपुर बस अड्डे के स्थानांतरण और निर्माण के लिए वह पिछले दो वर्षों से लगातार प्रयास कर रहे थे। अब इस परियोजना को मंजूरी मिलना क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
विवेक मौर्य ने अकबरपुर की जनता को बधाई देते हुए कहा कि नए बस अड्डे के निर्माण से यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version