Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरझाड़ियों में अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप

झाड़ियों में अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप

जलालपुर अंबेडकर नगर। संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात महिला का शव झाड़ियों में पाया गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है । घटना जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के मंदहा गांव के पास की है। जहां शुक्रवार को सुबह ग्रामीणों ने झाड़ियों में एक महिला का शव देखा तो पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोगों की भीड़ देखने के लिए इकट्ठा हो गई ग्रामीणों द्वारा घटना की बाबत जलालपुर कोतवाली में जानकारी दी गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। शव को देखने के पश्चात ऐसा प्रतीत होता है कि उसके साथ गलत कार्य करते हुए हत्या कर फेंक दिया गया है उसके मुंह पर टेप भी लगे हुए हैं जिससे कई आशंकाओं को जन्म दे रहा है । कोतवाल संत कुमार सिंह ने बताया कि यह किसी अज्ञात मुस्लिम महिला का शव है लगता है यह कोई जायरीन है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही तथ्यों का पता लग पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments