Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या अग्निवीर अब पाएंगे स्नातक की डिग्री, इग्नू ने शुरू किया विशेष अवसर

अग्निवीर अब पाएंगे स्नातक की डिग्री, इग्नू ने शुरू किया विशेष अवसर

0
ayodhya samachar

अयोध्या। सेना में सेवा दे रहे अग्निवीर सिर्फ देश की रक्षा ही नहीं, बल्कि अपनी शैक्षणिक योग्यता भी मजबूत कर सकेंगे। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2025 सत्र से उनके लिए बीए, बीएससी, बीकॉम समेत कई स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की सुविधा शुरू की है।
अवध विश्वविद्यालय परिसर स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने बताया कि यह पहल अग्निवीरों की सेवा उपरांत रोजगार क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि करेगी। बीए के लिए विशेष रूप से तीन पाठ्यक्रम निर्धारित किए गए हैं, जबकि विज्ञान, वाणिज्य और प्रबंधन जैसे विषयों में भी अवसर उपलब्ध हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2025 तय की गई है और इस तिथि तक बिना विलंब शुल्क पंजीकरण संभव है।
वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि इग्नू ने तीनों रक्षा बलों के साथ समझौता किया है, जिसके तहत अग्निवीर पर्यटन प्रबंधन, एमएसएमई, कला, वाणिज्य और विज्ञान सहित कई क्षेत्रों में पढ़ाई कर सकेंगे। सभी पाठ्यक्रम यूजीसी, राष्ट्रीय क्रेडिट फ्रेमवर्क और राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क के मानकों के अनुरूप होंगे। कार्यक्रम पूरा करने पर उन्हें स्नातक की उपाधि या डिप्लोमा मिलेगा, जो न केवल उनकी शैक्षणिक प्रोफ़ाइल को मजबूत करेगा, बल्कि निजी और सरकारी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी बढ़ाएगा। जुलाई 2025 सत्र में बीए, बीकॉम, बीएसडब्ल्यू, बीटीएस, बीसीए और बीएससी सहित कई स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश उपलब्ध है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version