Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या पति की हत्या करने के बाद ट्रेन कटकर पत्नी ने किया आत्महत्या

पति की हत्या करने के बाद ट्रेन कटकर पत्नी ने किया आत्महत्या

0
ayodhya samachar

◆ देवराकोट रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर मिला था महिला का शव


◆ करेरु गांव की रहने वाली थी महिला, घर पहुंचने पर मिला पति का शव व नवजात, जिसकी भी बाद में हो गई मौत


अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के करेरु गांव में एक पत्नी ने कथित तौर पर अपने पति की हथौडे के प्रहार से हत्या कर दी। उसके बाद घर से दो किलोमीटर दूर स्थित देवराकोट रेलवे फाटक के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। रेलवे पटरी पर महिला का शव मिलने के बाद जब पुलिस उसके घर पहुंची तो उसके पति का शव मिला। यहां मिले नवजात को पुलिस ने मृतक के परिजनों के सुपुर्द कर दिया। नवजात की भी बाद में मौत हो गई।
एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि रात में थाना रौनाही पर जीआरपी के मेमो के माध्यम से ग्राम देवराकोट के पास एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना मिली। सूचना पर जीआरपी तथा स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान संजू पत्नी शिवा के रुप में हुई। घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर करेरु गांव की वह रहने वाली थी। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की जा रही थी। तभी यह सूचना मिली, महिला का नवजात शिशु था, जो नहीं मिल रहा है। इस सूचना पर जब स्थानीय पुलिस महिला के घर पर पहुंची तो वहां उसके घर पर ताला मिला। स्थानीय ग्राम वासियों की मौजूदगी में जब ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया तो वहां पर मृतका के पति शिवा का शव पड़ा हुआ था। उसके सिर पर चोट के निशान थे तथा शिवा के बगल में एक हथौड़ा पड़ा हुआ था। उसके बगल में नवजात था। जिसे परिजनों के सुपुर्द किया गया। इस पूरे घटनाक्रम की जांच के दौरान तथ्य प्रकाश में आए। इनका लगभग एक साल पहले विवाह हुआ था। इन दोनो में आपस में झगड़ा हुआ करता था। गुरुवार को भी इनके बीच झगड़ा हुआ। जिसमें संजू ने पति सिर पर चोट पहुंचाकर उसकी हत्या कर दी फिर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दिया। इस बात की पुष्टि इस बात से भी होती है कि मृतका के पास एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने पूरे घटना का जिक्र किया है तथा उसके पति व परिजनों द्वारा सताने का भी आरोप लगाया है। सुबह सूचना प्राप्त हुई। नवजात शिशु की मौत हो गई। उसके शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसमें परिजनों से तहरीर लेकर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version