Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचंद्रयान थ्री के सफल लैंडिंग पर अधिवक्ताओं द्वारा मनाई गई खुशी

चंद्रयान थ्री के सफल लैंडिंग पर अधिवक्ताओं द्वारा मनाई गई खुशी

कुमारगंज, अयोध्या। चंद्रयान थ्री की सफलता पूर्वक चंद्रमा पर लैंडिंग को लेकर बार एसोसिएशन मिल्कीपुर के अध्यक्ष की अगुवाई में अधिवक्ताओं एवं तहसील कर्मियो ने जश्न मनाया। कार्यक्रम में तहसीलदार पवन कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे। इस मौके पर तहसीलदार एवं बार एसोशियासन के अध्यक्ष ने उपस्थित अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए इसरो के सभी वैज्ञानिकों के साथ-साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और कहा कि हमारे वैज्ञानिकों ने जी तोड़ मेहनत करके देश का नाम स्वर्णिम अक्षरों में अंकित कर दिया है। यह सिद्ध कर दिया है कि हम सबसे आगे है हमारी टेक्नोलॉजी सबसे अच्छी है। सभागार में सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। भारत माता की जय के नारे से पूरा अधिवक्ता हाल गुंजायमान हो गया। इस मौके पर अधिवक्ता लल्लू तिवारी, अमरजीत सिंह, आदि दर्जनों लोग मौजूद रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments