Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याश्रमिक दिवस पर अटल आवासीय विद्यालय में शुरु हुई प्रवेश की प्रक्रिया

श्रमिक दिवस पर अटल आवासीय विद्यालय में शुरु हुई प्रवेश की प्रक्रिया

अयोध्या। श्रमिक दिवस के अवसर पर अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हुई। इस प्रक्रिया में पंजीकृत श्रमिकों के तथा अनाथ बच्चों का प्रवेश होगा। रुदौली क्षेत्र के अमराई गांव में इस अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण किया गया है। श्रम उपायुक्त अनुराग मिश्र ने जानकारी देते हुए कहा कि अयोध्या मंडल के श्रमिकों के बच्चों व अनाथ बच्चों का एडमिशन किया जाएगा। अभी शुरुआत में कक्षा 6 के लिए एडमिशन होगा। जिसमे एडमिशन के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी श्रम विभाग कार्यालय में आवेदन पत्र रखवाया गया। उन्होने कहा 20 मई को आवेदन पत्रों को जमा करने की अंतिम तिथि रहेगी। 7 जून को प्रवेश परीक्षा होंगी। नियमानुसार आरक्षण लागू होगा। काउंसलिंग के आधार पर एडमिशन होगा। 1 जुलाई से कक्षाएं शुरू हो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments