Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रशासन ने सील किया होटल मान, होटल के स्टॉफ ने किया था...

प्रशासन ने सील किया होटल मान, होटल के स्टॉफ ने किया था श्रद्धालुओं से मारपीट


◆ 4 अन्य होमस्टे को भी दिया गया है नोटिस, हो सकती है कार्यवाही


अयोध्या। प्रशासन द्वारा अवैध रूप से संचालित किए जा रहे होटल तथा होमस्टे पर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है। शनिवार को कोतवाली नगर के अमानीगंज में अवैध रूप से चल रहे होटल मान को एसडीएम सदर विकास धर दुबे ने अपनी टीम के साथ सील कर दिया। होटल मान के संचालको ने विगत 16 फरवरी को  श्रद्धालुओं के साथ मारपीट किया था।

जिस मामले में पुलिस ने होटल मैनेजर तथा एक कर्मचारी का शांति भंग में चालान किया था। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सराय एक्ट में रजिस्टेशन न होने के कारण विकास प्राधिकरण ने होटल मान को नोटिस भेजा था। सही जवाब न मिलने पर रविवार को सीलिंग की कार्यवाही की गई है।

एसडीएम विकास धर दुबे ने बताया कि यहां पर दर्शन करने आए लोगों से विवाद की कुछ घटनाएं हुई थी उसी क्रम में यहां पर सभी जितने होमस्टे थे उनके कागजात देखे गए। जिनका कागजात नही पाया गया उन्हें नोटिस दी गई थी। चार अन्य होमस्टे है जिनका कागजात नही पाया गया। एक-दो दिन में उन पर भी कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments