Saturday, November 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकार्तिक पूर्णिमा स्नान की तैयारी में जुटा प्रशासन, लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने...

कार्तिक पूर्णिमा स्नान की तैयारी में जुटा प्रशासन, लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान


अयोध्या। 14 कोसी और पंचकोसी परिक्रमा के सफल आयोजन के बाद अब जिला प्रशासन का पूरा ध्यान 24 नवंबर को होने वाले कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर केंद्रित है। इस अवसर पर रामनगरी में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। स्नान पर्व को सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सेक्टर और जोनवार व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके तहत अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं।

जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि 14 कोसी और पंचकोसी परिक्रमा के दौरान मिले अनुभवों के आधार पर कार्तिक पूर्णिमा स्नान की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।

वहीं, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रमुख स्नान घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। कच्चा घाट, पक्का घाट और नया घाट समेत जनपद के प्रमुख स्नान घाटों पर वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाटों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही एसडीआरएफ, फ्लड कंपनी और जल पुलिस की टीमें भी तैनात रहेंगी। स्नान के दौरान नाविकों और स्वयंसेवकों के साथ समन्वय बनाकर सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी रखा जाएगा।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए वाहनों की पार्किंग और आवागमन के लिए व्यापक यातायात योजना तैयार की गई है। प्रमुख मार्गों पर बैरियर लगाए जाएंगे और जरूरत के अनुसार यातायात डायवर्जन लागू किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं से परिवार सहित अयोध्या पहुंचकर कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू स्नान और दर्शन-पूजन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments