Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या रंगभरी एकादशी व होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, कंट्रोल रूम स्थापित...

रंगभरी एकादशी व होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, कंट्रोल रूम स्थापित होगा

0
निखिल टीकाराम फुंडे जिलाधिकारी, अयोध्या

अयोध्या। जिला मजिस्ट्रेट निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 27 फरवरी 2026 को रंगभरी एकादशी, 2 मार्च को मुहूर्तानुसार होलिका दहन तथा 4 मार्च को होलिकोत्सव मनाया जाना संभावित है। इसके अतिरिक्त स्थानीय चंद्र दर्शन के अनुसार 18/19 फरवरी 2026 से रमजान माह प्रारंभ होने की संभावना है। पर्वों के दृष्टिगत जनपद में विशेष सतर्कता बरती जाएगी।

रंगभरी एकादशी के अवसर पर विभिन्न मंदिरों एवं हनुमानगढ़ी मंदिर से साधु-संतों व नागाओं का जुलूस निकाला जाएगा, जो पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के हैबतपुर, हलकारा का पुरवा, टेढ़ीबाजार, दोराही कुआं व कटरा क्षेत्रों से होते हुए लगभग शाम 5 बजे पुनः हनुमानगढ़ी पहुंचकर समाप्त होगा। इसी दिन फतेहगंज स्थित राम जानकी मंदिर से सुबह 10 बजे शोभायात्रा निकलेगी, जो नाका मकबरा होते हुए नाका हनुमानगढ़ी पहुंचेगी। शाम 7 बजे सांस्कृतिक संध्या का आयोजन प्रस्तावित है। सर्राफा व्यापारियों द्वारा पापुलर गली चौक में होलिका दहन के दिन पूर्वाह्न 10 से दोपहर 2 बजे तक होली समारोह आयोजित किया जाएगा।

जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि पूर्व वर्षों में होलिका दहन स्थलों, जुलूस मार्ग, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के अनियंत्रित प्रयोग, जबरन चंदा वसूली, रंग डालने को लेकर विवाद, अश्लील गीतों के प्रसारण, नशे की हालत में हुड़दंग तथा छेड़छाड़ जैसी घटनाओं की संभावना रहती है। ऐसे में सभी उप जिलाधिकारियों, नगर व रेजीडेंट मजिस्ट्रेट, अपर जिलाधिकारियों तथा पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत भ्रमण कर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए गए हैं।

नगर क्षेत्र में अपर जिलाधिकारी (नगर) तथा ग्रामीण क्षेत्र में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कानून व्यवस्था की निगरानी करेंगे। पुलिस उपाधीक्षक (अभिसूचना) को संवेदनशील गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। पर्वों के दौरान नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय (05278-223753) में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा, जहां आवश्यकतानुसार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version