Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता — जिला कृषि अधिकारी

जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता — जिला कृषि अधिकारी

0
ayodhya samachar

अंबेडकर नगर। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद में विभिन्न उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। अक्टूबर तक यूरिया का लक्ष्य 2,400 मीट्रिक टन के सापेक्ष 15,580 मीट्रिक टन, डीएपी का लक्ष्य 3,179 मीट्रिक टन के सापेक्ष 5,589 मीट्रिक टन, एनपीके का लक्ष्य 366 मीट्रिक टन के सापेक्ष 4,142 मीट्रिक टन, एसएसपी का लक्ष्य 1,167 मीट्रिक टन के सापेक्ष 806 मीट्रिक टन तथा एमओपी का लक्ष्य 80 मीट्रिक टन के सापेक्ष 299 मीट्रिक टन उपलब्ध हुआ है।

वितरण के उपरांत वर्तमान में सहकारिता एवं निजी क्षेत्र में संयुक्त रूप से यूरिया 12,978 मीट्रिक टन, डीएपी 2,372 मीट्रिक टन, एनपीके 3,358 मीट्रिक टन, एसएसपी 7,114 मीट्रिक टन तथा एमओपी 219 मीट्रिक टन उपलब्ध हैं। जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि जनपद में यूरिया व फास्फेटिक उर्वरकों की कोई कमी नहीं है।

उन्होंने कृषकों से अपील की कि वे उर्वरक प्राप्त करते समय अपना आधार कार्ड तथा जोत-बही/खतौनी साथ लाएं और अपनी भूमि के अनुसार संस्तुत मात्रा में ही उर्वरक लें।

इसके साथ ही राजकीय कृषि बीज भंडारों पर चना 74.08 कुंतल, मटर 80 कुंतल, मसूर 100 कुंतल, राई/सरसों 65.90 कुंतल और गेहूं 2,795.20 कुंतल बीज उपलब्ध हैं। किसान अपने निकटवर्ती विकास खंड के राजकीय कृषि बीज भंडार से आवश्यक बीज प्राप्त कर सकते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version