Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या जनसुनवाई की शिकायतों पर कार्रवाई, सार्वजनिक भूमि कब्जामुक्त और ट्रांसफार्मर हटाया गया

जनसुनवाई की शिकायतों पर कार्रवाई, सार्वजनिक भूमि कब्जामुक्त और ट्रांसफार्मर हटाया गया

0
ayodhya samachar

अयोध्या जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण को लेकर जिला प्रशासन की ओर से कार्रवाई जारी है। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर विभिन्न मामलों में जांच कराते हुए शिकायतों का समाधान कराया गया है।

प्रशासन के अनुसार तहसील बीकापुर के ग्राम शिवतर (कुशहा) निवासी द्वारा सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत जनसुनवाई में दर्ज कराई गई थी। मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी बीकापुर को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच के बाद संबंधित भूमि को कब्जामुक्त करा दिया गया। साथ ही अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी शुरू की गई है।

एक अन्य मामले में तहसील बीकापुर के ग्राम धेनुवावा निवासी ने अपने खेत के बीच स्थापित 100 केवीए क्षमता के विद्युत ट्रांसफार्मर को हटाने की मांग की थी। शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने विद्युत वितरण मंडल अयोध्या के अधिशासी अभियंता को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विद्युत विभाग द्वारा जांच के बाद ट्रांसफार्मर को दूसरे उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करा दिया गया। इससे संबंधित किसान की समस्या का समाधान हो गया।

जिला प्रशासन का कहना है कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जा सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version