Tuesday, September 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचोरी के मामले में वांछित आरोपित गिरफ्तार, नकदी और आभूषण बरामद

चोरी के मामले में वांछित आरोपित गिरफ्तार, नकदी और आभूषण बरामद


अंबेडकर नगर। कोतवाली टांडा पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की नकदी, मोबाइल फोन और आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

उपनिरीक्षक अजीत कुमार चौधरी ने पुलिस टीम के साथ मंगलवार सुबह पियारेपुर स्थित लक्ष्मी मैरेज हाल के पास से सैय्यद हसन उर्फ हेनू पुत्र शफीकुल हसन निवासी चिन्तौरा कला, कोतवाली टांडा को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान उसके पास से 30,120 रुपये नकद, रियलमी नार्जो मोबाइल फोन तथा चांदी और पीली धातु के आभूषण बरामद हुए। बरामद आभूषणों में पायल, नथ, अंगूठियां, टप्स, चेन-पेंडेंट, कान की बालियां आदि शामिल हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजीत कुमार चौधरी, कांस्टेबल राजू यादव, कांस्टेबल सूरज कुमार और रिजर्व कांस्टेबल प्रदीप कुमार शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments