Tuesday, August 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगाटर चोरी का आरोपी भेजा गया जेल

गाटर चोरी का आरोपी भेजा गया जेल


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली पुलिस ने परूईया आश्रम (कबीर धाम) परिसर से चोरी हुए लोहे के गाटरों की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के पांच लोहे के गाटर तथा घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली भी बरामद की है।

परूईया आश्रम परिसर में भवन जीर्णोद्धार के लिए रखे गए पांच लोहे के गाटर चोरी हो गए थे। मामले में आश्रम प्रबंधन की तहरीर पर जलालपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुखबिर की सूचना के आधार पर मंगलवार को पुलिस ने परूईया आश्रम निवासी 22 वर्षीय आभाष पटेल पुत्र स्वर्गीय राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 200 किलोग्राम वजन के पांच लोहे के गाटर तथा घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी का एक मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गुलाम रसूल, कांस्टेबल धनंजय यादव एवं मोहम्मद राधेश्याम यादव की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments