Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर फुसलाकर ले जाने का आरोप, चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज

फुसलाकर ले जाने का आरोप, चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज

0
ayodhya samachar

जैतपुर अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और किशोरी की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।

पीड़ित पिता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार गांव बंदीपुर अजोरपुर निवासी मुन्ना गौतम पुत्र बेचन राम का उनके घर आना-जाना था। आरोप है कि वह उनकी नाबालिग पुत्री से बातचीत भी करता था। परिवार को इस बात का अंदेशा नहीं था कि वह किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि शनिवार को करीब एक बजे मुन्ना गौतम ने फोन कर किशोरी को गांव के बाहर बुलाया। वहां उसकी मां प्रेमा देवी, बहन मोना और भाई राजकमल की मदद से उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना के बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला।

काफी तलाश के बाद पीड़ित पिता ने जैतपुर थाने पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुन्ना गौतम, प्रेमा देवी, मोना और राजकमल के विरुद्ध अपहरण समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थानाध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version