Sunday, September 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकरीब ढाईसौ जोड़ो ने पंचमुखी हनुमानमंदिर में किया रुद्राभिषेक

करीब ढाईसौ जोड़ो ने पंचमुखी हनुमानमंदिर में किया रुद्राभिषेक

अयोध्या। गुप्तार घाट स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के प्रांगण में महंत विमल कृष्ण दास की देखरेख में श्रावण मास के पावन अवसर पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महा रुद्राभिषेक का महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर महंत राजकुमार दास जी महाराज रहे। मुख्य अतिथि महंत राजकुमार दास को महंत विमल कृष्ण दास ने माला पहनाकर स्वागत किया। यह रुद्राभिषेक का कार्यक्रम माधव सेवा ट्रस्ट के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस रुद्राभिषेक कार्यक्रम में लगभग ढाई सौ जोड़ों द्वारा रुद्राभिषेक के बाद आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ और भंडारा प्रसाद वितरण किया गया। वही पंचमुखी हनुमान मंदिर के महंत विमल कृष्ण दास ने कहा कि विगत 9 वर्षों से लगातार इस मंदिर में रुद्राभिषेक का आयोजन होता आ रहा है। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में शिवभक्त शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments