Sunday, September 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआधा दर्जन चोरियों का हुआ खुलासा, 10 लाख चोरी के आभूषण बरामद

आधा दर्जन चोरियों का हुआ खुलासा, 10 लाख चोरी के आभूषण बरामद

अयोध्या। थाना कुमारगंज व थाना खंडासा क्षेत्र में 6 गांव में हुई चोरियों का खुलासा हुआ। खंडासा के मूर्तिहन व कुमारगंज के शिवनाथपुर, अकमा, बिरौली झाम, बहादुरगंज व धमथुवा में हुई चोरी की घटना का अयोध्या एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मामले का खुलासा किया है।
खंडासा और कुमारगंज क्षेत्र में लगातार चोरी और नकबजनी करने वाले 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। वही सरगना वकील सेनापति समेत संत कुमार सिंह व हरिश्चन्द्र तिवारी को गिरफ्तार किया गया। खंडासा व कुमारगंज पुलिस ने सिधारी बाजार मोड़ से गिरफ्तार किया है, अपराधियों के पास से लगभग 10 लाख रुपए के चोरी के आभूषण, एक देसी तमंचा दो जिंदा कारतूस, दो लोहे की रॉड भी बरामद हुई है,ये सभी गांव में चोरी रेकी कर करते थे।एक अयोध्या जनपद व दो चोर सुल्तानपुर जनपद के रहने वाले है।गैंग के सरगना वकील सेनापति पर अयोध्या व अमेठी में 13 आपराधिक मुकदमे दर्ज है। इस घटना का अनावरण करने वाले पुलिस टीम को एसएसपी राजकारण नैय्यर ने 25000 का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments