Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर अभिजीत आर. शंकर बने जिले के नए एसपी

अभिजीत आर. शंकर बने जिले के नए एसपी

0

अंबेडकर नगर। 2018 बैच के आईपीएस अभिजीत आर. शंकर जिले के नए पुलिस अधीक्षक होगें। मूलतः केरल के एर्नाकुलम जिले के निवासी शंकर इससे पहले औरैया जिले में बतौर एसपी अपनी सख्त छवि और कड़े अनुशासन के लिए जाने जाते रहे हैं। अभिजीत आर. शंकर की गिनती ईमानदार और निर्भीक पुलिस अधिकारियों में होती है। उनके कार्यकाल में अपराधियों और गुंडा तत्वों पर कड़ा शिकंजा कसने की कई मिसालें मिलती हैं। माना जाता है कि उनके नाम से ही अपराधी वर्ग में खौफ का माहौल रहता है। जनता भी नए कप्तान से बड़ी उम्मीदें लगाए हुए है। लोगों का मानना है कि उनकी तैनाती से जिले में पुलिसिंग व्यवस्था और बेहतर होगी तथा अपराधियों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगेगा।

दिसंबर से जिले की कमान संभाल रहे पुलिस अधीक्षक केशव कुमार मिश्रा का तबादला कुशीनगर कर दिया गया है। अपने कार्यकाल में उन्होंने कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिए उल्लेखनीय प्रयास किए, जिनकी जनता आज भी सराहना कर रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version