Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर पत्नी की हरकतों से परेशान युवक पहुंचा थाने, बोला – साहब! मुझे...

पत्नी की हरकतों से परेशान युवक पहुंचा थाने, बोला – साहब! मुझे मेरी पत्नी से बचा लीजिए

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। साहब मुझे मेरी पत्नी से बचा लीजिए ऐसा ही एक मामला गुरुवार को जलालपुर कोतवाली में उस समय सामने आया जब एक पीड़ित युवक पत्नी की हरकतों से तंग आकर थाने पहुंचा और कोतवाल से न्याय की गुहार लगाई। मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है, जहां का निवासी युवक गुरुवार दोपहर जलालपुर कोतवाली पहुंचा और कोतवाल संतोष कुमार सिंह को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी पत्नी लगातार किसी दूसरे व्यक्ति से मोबाइल पर बातचीत करती है। इस संबंध में उसने अपनी पत्नी के पिता सहित अन्य परिजनों से भी शिकायत की, लेकिन उसकी आदतों में कोई सुधार नहीं हुआ। पीड़ित युवक ने आरोप लगाया कि जब वह पत्नी को इस संबंध में समझाने की कोशिश करता है, तो वह उल्टा उसे जान से मरवाने की धमकी देती है, जिससे वह बेहद डरा और सहमा हुआ है। युवक ने पुलिस से मदद की मांग करते हुए अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है, अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version