Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरससुराल से लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

ससुराल से लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत


जलालपुर अंबेडकर नगर। ससुराल से वापस आ रहे दो पहिया वाहन सवार युवक को सामने से आ रही अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मारते हुए फरार हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । जानकारी के अनुसार मालीपुर थाना क्षेत्र के धवरुआ गांव निवासी रविंद्र कुमार 32 वर्ष अपनी बाइक से कटका थाना क्षेत्र के चितई पट्टी (गोझवा) गांव में ससुराल गया हुआ था। जहां शनिवार देर रात ससुराल से वापस आ रहा था तभी जलालपुर मालीपुर मार्ग पर हरियाली बाजार के निकट  अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मारते हुए फरार हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा घायल को नगपुर अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर  पहुची पुलिस ने शव को पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments