Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरघर के अन्दर सो रही युवती के साथ युवक ने की छेड़खानी,...

घर के अन्दर सो रही युवती के साथ युवक ने की छेड़खानी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


जलालपुर अंबेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र मे एक युवक ने कमरे के अंदर घुसकर सो रही युवती के साथ छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने मां की तहरीर पर युवक के खिलाफ  छेड़छाड़,जान से मारने की धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र का युवक ऋतिक वर्मा निवासी अल्लीपुर घर में घुस कर सो रही युवती के साथ जबरिया छेड़खानी करने लगा युवती ने शोर मचाया, तो युवक युवती को जान से मारने की धमकी देते हुए कमरे से निकलकर फरार हो गया ।सुबह परिजनों ने जलालपुर कोतवाली पहुँच कर मुकदमा पंजीकृत करने के लिए तहरीर दी ।जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध छेड़छाड़,जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कार्यवाही शुरू कर दी है । इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments