Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर युवक पर युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप,  मुकदमा दर्ज

युवक पर युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप,  मुकदमा दर्ज

0
ayodhya samachar

जलालपुर अंबेडकर नगर। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने एक युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 24 अक्टूबर को उसकी पुत्री घर से अचानक लापता हो गई। खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि गांव का ही रविंद्र उर्फ मिथुन पखरपुर उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया।

जब परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो वहां मौजूद चंद्रमा, अनिल और अनिल की पत्नी ने गालियां देते हुए लाठी-डंडों से हमला करने की कोशिश की। पीड़ित परिवार ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

पीड़ित ने बताया कि उसकी पुत्री अब तक लापता है और आरोपी युवक भी घर से फरार है। परिजनों को आशंका है कि आरोपी युवक उनकी पुत्री के साथ किसी अप्रिय घटना को अंजाम न दे दे। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर पुत्री को सुरक्षित बरामद करने की मांग की है। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version