Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर टुल्लू पंप चलाते समय करंट की चपेट में आए युवक की मौत,...

टुल्लू पंप चलाते समय करंट की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

0

जलालपुर अंबेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के ताहापुर गांव में बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक अजय पाल उर्फ डबलू (38 वर्ष) अपने पशुओं को पानी पिलाने के लिए टुल्लू पंप चालू कर रहे थे, तभी शॉर्ट सर्किट होने के कारण वह करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

परिजनों के अनुसार, घटना सुबह करीब 4 बजे हुई जब अजय पाल घर के बाहर लगे टुल्लू पंप को चालू करने गए थे। उसी दौरान करंट प्रवाहित तार की चपेट में आकर वह गिर पड़े और उनके बाएं हाथ में तेज करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

अजय पाल अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी एक विवाहित बहन है और पिता का पहले ही निधन हो चुका है। मृतक की एक साल की बेटी है जिसका 26 जुलाई को जन्मदिन है। परिवार इस खुशी की तैयारी में व्यस्त था लेकिन इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही ताहापुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रवि कुमार, भदोही ग्राम प्रधान राजितराम, राजेंद्र शर्मा और राजेश यादव मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

मालीपुर थाना प्रभारी स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। यह हादसा न सिर्फ एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल गया, बल्कि पूरे गांव को भी गमगीन कर गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version