Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर तिरंगे के प्रति सम्मान और समर्पण का अद्भुत प्रदर्शन, रंगोली के माध्यम...

तिरंगे के प्रति सम्मान और समर्पण का अद्भुत प्रदर्शन, रंगोली के माध्यम से जागी देशभक्ति

0

अंबेडकर नगर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के तहत देव इंद्रावती महाविद्यालय, कटहरी में राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में तिरंगे के प्रति सम्मान, समर्पण एवं राष्ट्रभक्ति की भावना का जागरण करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक एवं भाजपा अंबेडकरनगर के जिला उपाध्यक्ष डॉ. राना रणधीर सिंह ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, हम सभी के भीतर ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा’ की भावना होनी चाहिए। तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि यह हमारी एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. तेज भान मिश्र ने छात्रों को तिरंगे के विभिन्न रंगों का महत्व समझाते हुए बताया कि केसरिया रंग शौर्य का, हरा रंग समृद्धि का, सफेद रंग शांति और त्याग का प्रतीक है, वहीं नीला रंग ब्रह्मांड व अशोक चक्र निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश देता है। इस अवसर पर स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर में आकर्षक तिरंगा रंगोली बनाकर देशभक्ति का शानदार प्रदर्शन किया, जिसने उपस्थित सभी लोगों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में डॉ. अमित पांडेय, डॉ. शिल्पी, डॉ. नीता मिश्रा, सुधीर पांडेय, पूर्व जिला एनएसएस नोडल अधिकारी डॉ. बीरबल शर्मा, डॉ. रवि सिंह राना, डॉ. विजय शंकर सहित महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version