Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनारी सहचरी, गृह लक्ष्मी व नर को देवत्व तक पहुंचने वाली साधिका...

नारी सहचरी, गृह लक्ष्मी व नर को देवत्व तक पहुंचने वाली साधिका है – शोभना

बसखारी अंबेडकर नगर। विश्व हिंदू परिषद मातृ शक्ति द्वारा बसखारी प्रखण्ड के हुसेनपुर गिरन्ट में दुर्गा अष्टमी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिला धर्माचार्य सम्पर्क प्रमुख दीपक श्रीवासत्व के नेतृत्व व मातृशक्ति संजू जी का शोभना गुप्ता की मौजूदगी में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में महिलाएं उपस्थिति रही।कार्यक्रम को संबोधित करती हुई मातृ शक्ति की जिला संयोजिका शोभना गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाओं को शक्ति का प्रतीक बताया गया है।हमे कभी भी अपने आप को अबला नहीं समझना चाहिए। बल्कि शास्त्रों में वर्णित नारी की महानता की प्रतिमूर्ति दुर्गा माता के विभिन्न नौ स्वरूपो के साथ इतिहास एवं वर्तमान का अध्ययन करते हुए रानी लक्ष्मीबाई,जोधा बाई,कल्पना चावला जैसी नारी शक्ति की मिसाल कायम करने वाली महिलाओं से प्रेरणा लेकर अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहिए। नारी नर की सहचरी, धर्म की रक्षक, गृह लक्ष्मी व नर को देवत्व तक पहुंचने वाली साधिका है।कार्यक्रम को मीरा पांडे ने भी संबोधित किया उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि को अपने अंदर विद्वमान शक्तियों को पहचाने की आवश्यकता है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निशा श्रीवास्तव,जागृति श्रीवास्तव,प्रतिमा श्रीवास्तव,गरिमा चौहान, सानवी पासवान,गुड़िया यादव,अर्पिता यादव,पुनीता,गुंजन चौहान, आंशी, भूविका,संतोष श्रीवास्तव,पवन उपाध्याय,विक्रम सिंह,बृजेश यादव,गगन मौर्य,गोपाल सोनी,सुरेंद्र प्रधान,मैकू पाण्डेय,विनोद मिश्रा,आचार्य अर्जुन,दिनेश श्रीवास्तव, विनोद गौतम,आदित्य मौर्या, सुरेन्द्र आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments