Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपुलिस ने तीन जुआरियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने तीन जुआरियों को किया गिरफ्तार

जलालपुर अंबेडकर नगर। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया जिनके पास से नकदी समेत ताश की गड्डियां बरामद किया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए विधिक करवाई किया है।

बीते सोमवार को हेड कांस्टेबल संतोष कुमार हमराही सूरज कुमार थाने से रवाना होकर क्षेत्र में भ्रमण के लिए जा रहे थे। तभी मुखबिर ने सूचना दिया कि नवानगर गांव के पास में कुछ लोग गुलरिया बाग में जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने मुखबिर पर विश्वास करते हुए गुलरिया बाग पहुंचे जहां पुलिस ने तीन लोगो को जुआ खेलते और रुपए का लेनदेन कर रहे थे। पुलिस ने उन तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। पूछताछ में एक ने लाल चंद्र पुत्र इंद्रजीत, दूसरे ने अपना नाम प्रेमचंद पुत्र इंद्रजीत व तीसरे ने अपना नाम वीरेंद्र पुत्र बुद्धू निवासी नवानगर बताया।
पुलिस ने तीनों के पास से नगदी समेत ताश के पत्ते बरामद किए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत करते विधि करवाई किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments