Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या जेसीबी की चपेट में आकर महिला की मौत

जेसीबी की चपेट में आकर महिला की मौत

0
ayodhya samachar

अयोध्या। हैदरगंज थाना क्षेत्र के सिहोरिया चौराहे के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय महिला उर्मिला वर्मा की जेसीबी से कुचलकर मौत हो गई। मृतका कटकौली (रौहारी) गांव की निवासी थीं और सुबह करीब 10 बजे अपने खेत की ओर पैदल जा रही थीं, तभी पीछे से आ रही जेसीबी ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक जेसीबी लेकर मौके से फरार हो गया, हालांकि बीकापुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जेसीबी और चालक को कब्जे में ले लिया है।

मृतका उर्मिला वर्मा के पति का देहांत एक वर्ष पूर्व हो चुका है। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है और लोगों ने हादसे के लिए लापरवाहीपूर्ण वाहन संचालन को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version