Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर ट्राली, दो घायल

अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर ट्राली, दो घायल

0

जलालपुर, अंबेडकर नगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। मिर्जाबेग दुक्खर गांव के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे में चालक समेत उसके सगे भाई ट्रैक्टर के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ट्रॉली पर सवार दो अन्य मजदूर कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।
जानकारी के अनुसार महमूदपुर गांव निवासी आलोक यादव गांव के पास ईंट भट्ठा संचालित करते हैं। उनके भट्ठे पर झारखंड के रांची निवासी विशाल और विकास, जो आपस में सगे भाई हैं, ट्रैक्टर-ट्रॉली से ईंट ढुलाई का कार्य करते थे। शनिवार सुबह दोनों जल्लापुर मशेढ़ा गांव में ईंट पहुंचाने गए थे। ईंट उतारकर लौटते समय मिर्जाबेग दुक्खर गांव के पास ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों भाइयों को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version