Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा लापता

परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा लापता

0
ayodhya samachar

अम्बेडकरनगर। कॉलेज में परीक्षा देने आई एक छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी कोई पता न चलने पर छात्रा की मां ने कोतवाली अकबरपुर में तहरीर देकर बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है।
भीटी थाना क्षेत्र के चन्दौका गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 22 वर्षीय पुत्री विधि प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा देने के लिए बीते 29 जनवरी से पांच फरवरी तक अकबरपुर के मोहल्ला शहजहांपुर में रुकी थी और वीएनकेवी डिग्री कॉलेज में परीक्षा दे रही थी।
तहरीर के अनुसार पांच फरवरी को परीक्षा समाप्त होने के बाद अनीता ने घर आने की बात कही और सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे निकल गई, लेकिन उसके बाद से वह घर नहीं पहुंची। जहां रुककर परीक्षा दे रही थी वहां के लोगों ने बताया कि उसकी एक सहेली आई थी, जिसके साथ वह निकली थी।
परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं लग सका। परेशान मां ने कोतवाली अकबरपुर पहुंचकर पुलिस से बेटी की खोजबीन कराने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version