Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में घटी जीएसटी मिला उपहार और आत्मनिर्भर भारत...

नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में घटी जीएसटी मिला उपहार और आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान विषय पर संगोष्ठी आयोजित

0

जलालपुर अंबेडकर नगर। नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में गुरुवार को घटी जीएसटी मिला उपहार और आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्रावस्ती के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला ‘ओम’ उपस्थित रहे।

संगोष्ठी का आयोजन आत्मनिर्भर भारत के उद्देश्यों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने और जीएसटी से जुड़ी जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया। अपने संबोधन में महेश शुक्ला ‘ओम’ ने आत्मनिर्भरता के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्र की प्रगति तभी संभव है जब प्रत्येक नागरिक स्वावलंबन की भावना के साथ कार्य करे। उन्होंने उपस्थित लोगों से देश की आर्थिक उन्नति और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संयोजन कर रहे पूर्व सांसद रितेश पांडे ने बताया कि इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य जीएसटी और आत्मनिर्भर भारत अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करना और उन्हें राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ना है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापारी नेता संतोष गुप्ता ने की। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, अभियान संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष मोनू सिंह, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, ब्लॉक प्रमुख त्रिभुवननाथ पांडे, वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश सिंह, आशुतोष उपाध्याय, धर्मेंद्र सिंह दरोगा, महेंद्र प्रताप चौहान, केशव श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, मंडल अध्यक्ष विनय सिंह, शुभम पांडे, प्रवीण गौड़, पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, शिक्षाविद् एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

संगोष्ठी में वक्ताओं ने जीएसटी के महत्व, पारदर्शिता और आर्थिक सशक्तिकरण में इसकी भूमिका पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने का संकल्प लिया। यह आयोजन स्थानीय स्तर पर आर्थिक जागरूकता और आत्मनिर्भरता की भावना को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित हुआ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version