Sunday, August 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर गोष्ठी आयोजित, एकात्म मानववाद को...

पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर गोष्ठी आयोजित, एकात्म मानववाद को बताया जीवन दर्शन

अंबेडकरनगर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती गुरुवार को जनपदभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। बूथ स्तर पर पंडित जी के चित्र पर माल्यार्पण और बैठकें आयोजित की गईं, वहीं भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी पदम सेन चौधरी रहे, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने की।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष पदम सेन चौधरी ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय केवल एक नेता नहीं बल्कि एक महान तपस्वी और दूरदर्शी विचारक थे। उन्होंने कहा कि पंडित जी ने भारत को ‘एकात्म मानववाद’ जैसा मार्ग दिखाया, जो भारतीय संस्कृति की आत्मा है और जीवन के हर क्षेत्र में संतुलन व समरसता का संदेश देता है।

जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि पंडित जी ने अपने जीवन को सादगी और समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा में अर्पित किया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हीं के विचारों को आधार बनाकर ‘अंत्योदय’ के सिद्धांत को व्यावहारिक रूप दे रहे हैं, जिससे गरीबों तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुंच रहा है।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव ने किया। गोष्ठी को पूर्व सांसद रितेश पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, डॉ. राना वीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, डॉ. रजनीश सिंह सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments