Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में गोष्ठी आयोजित

मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में गोष्ठी आयोजित


अयोध्या। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस एवं मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने मौलाना आज़ाद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

गोष्ठी की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने की तथा संचालन महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कहा कि “मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ने स्वतंत्र भारत की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत आधार दिया। हमें उनके आदर्शों को अपनाते हुए हर व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाने का प्रयास करना चाहिए।”

महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा दिवस हमें यह याद दिलाता है कि शिक्षा सिर्फ ज्ञान नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने की शक्ति है। मौलाना आज़ाद का जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायक है।”

कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता शीतल पाठक, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, वेद सिंह, कमल कविंद्र साहनी, एनएसयूआई अध्यक्ष जय प्रताप गुप्ता, पूर्व सभासद जनार्दन मिश्रा, विजय श्रीवास्तव, विशाल दुबे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments