Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर जिला चिकित्सालय में रूफटॉप सोलर पावर प्लांट का हुआ शुभारंभ

जिला चिकित्सालय में रूफटॉप सोलर पावर प्लांट का हुआ शुभारंभ

0

अंबेडकरनगर। जिला चिकित्सालय में मंगलवार को रूफटॉप सोलर पावर प्लांट का शुभारंभ एमएलसी हरिओम पांडेय एवं जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया। यह परियोजना राज्यस्तरीय योजना का हिस्सा है, जिसके तहत 25 किलो वाट से अधिक क्षमता वाले सरकारी भवनों पर यूपी नेडा द्वारा अनुबंधित फर्मों से सोलर प्लांट स्थापित कराए जा रहे हैं। योजना के अनुसार 25 से 200 किलो वाट की क्षमता वाले प्लांट पर 4.90 रुपये प्रति यूनिट और 200 किलो वाट से अधिक पर 4.85 रुपये प्रति यूनिट की दर लागू होती है। इस प्लांट से प्रतिदिन लगभग 1800 यूनिट बिजली का उत्पादन होगा, जिससे चिकित्सालय को करीब 15,000 रुपये दैनिक की बचत होगी। निर्धारित दर के अनुसार फर्म को प्रतिदिन लगभग 9,000 रुपये भुगतान किया जाएगा और अस्पताल को लगभग 6,000 रुपये प्रतिदिन की शुद्ध बचत प्राप्त होगी। स्थापना पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को कोई धनराशि वहन नहीं करनी पड़ी। यह सोलर प्लांट न केवल ऊर्जा लागत में भारी कटौती करेगा, बल्कि प्रति वर्ष लगभग 1593 किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी लाकर पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version