Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या निषादराज जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा

निषादराज जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा

0

अयोध्या। महाराजा निषादराज जयंती समारोह समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यक्रम के संबंध में पांच महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी गई। जयंती समारोह की शुरुआत में अयोध्या धाम के निषाद चौराहे पर लगी निषाद राज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। उसके बाद स्वर्गीय मुन्ना निषाद पहलवान के आवास से शोभा यात्रा सुबह 10 बजे निकाली जाएगी। यह यात्रा निषाद नगर, रेतिया होते हुए नियावा मछली मंडी आयेगी। इसके बाद नियावां से होते हुए चौक घंटाघर, रिकाबगंज चौराहा से सिविल लाइन डाकखाना के पास स्थित निषाद भवन पहुंचेगी। निषाद भवन पर सभा का आयोजन किया जाएगा। बताया गया कि इस बार शोभा यात्रा में घोड़े और ऊंट के साथ बैंड-बाजा भी शामिल किया गया है। मौके पर अध्यक्ष अरुण निषाद, महामंत्री दुर्गेश निषाद, निषाद समाज अध्यक्ष श्याम लाल निषाद, संरक्षक डॉ. नानक सरन, महाराजा निषाद, जयंती के पूर्व अध्यक्ष महामंत्री मोती राम निषाद, रामचन्द्र निषाद, प्रधान, कुश निषाद, भगवानदीन निषाद, प्रदीप निषाद, गंगाराम निषाद, रामयज्ञ निषाद मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version