Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क दुर्घटना में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत

सड़क दुर्घटना में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत


जलालपुर अंबेडकर नगर। काम कर घर जा रहे अधेड़ को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया।गंभीर हालत में उसे इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जहां इलाज के दौरान  मौत हो गई। घटना बीते शुक्रवार रात को कटका थाना के रफीगंज बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास घटित हुई। कटका थाना के निमटिनी गांव निवासी अंधेड़ लालमन यादव जलालपुर नगर में लूम चलाते है। वे शुक्रवार रात को साइकिल से लूम चलाकर घर जा रहे थे। रफीगंज बाजार से  पेट्रोल पंप के निकट अज्ञात वाहन टक्कर मार कर फरार हो गया।दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाजारवासियो की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेमरा ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में अंधेड़ की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने बताया कि अंधेंड के शव का पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार कर दिया गया है।अभी कोई तहरीर नही मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments