Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमिशन रोजगार के तहत वृहद रोजगार मेला संपन्न, 1589 युवाओं का प्रथम...

मिशन रोजगार के तहत वृहद रोजगार मेला संपन्न, 1589 युवाओं का प्रथम चरण में चयन


अम्बेडकर नगर। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन रोजगार के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। यह मेला देव इन्द्रावती पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कार्यक्रम का शुभारंभ सदस्य विधान परिषद हरिओम पांडे व जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर किया।

मेले में 56 प्रतिष्ठित कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए। जिला सेवायोजन अधिकारी के अनुसार कुल 6865 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 1589 अभ्यर्थियों का प्रथम चरण में चयन किया गया है। अंतिम चयन सूची संबंधित कंपनियां साक्षात्कार प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जारी करेंगी। रोजगार मेले में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट व अन्य उच्च शैक्षिक योग्यता धारक अभ्यर्थियों ने भाग लिया। मेला पूरी तरह निःशुल्क रहा।

सदस्य विधान परिषद हरिओम पांडे ने चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद ने भी स्टॉलों का निरीक्षण कर अभ्यर्थियों का उत्साह बढ़ाया। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कहा कि मिशन रोजगार के माध्यम से युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं और भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे।

उन्होंने कंपनियों को निर्देश दिया कि चयनित युवाओं को यथासंभव जनपद में ही रोजगार दिया जाए तथा बाहर नियुक्ति की स्थिति में सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधा और ईपीएफ जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। कार्यक्रम शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments