पूराबाजार, अयोध्या । नव्य अयोध्याधाम का पौराणिक सूर्यकुण्ड योगी सरकार के कायाकल्प प्रोजेक्ट के बाद आज एक बेहद खूबसूरत दर्शनीय पर्यटन स्थल बन चुका है । वर्तमान में यह पौराणिक सूर्यकुण्ड अपनी भव्य लाइटिंग , शानदार दिव्य सूर्यद्वार गेट नंबर -1 और सांयकाल होने वाले थ्रीडी लेजर शो के लिए प्रसिद्ध हो चुके त्रेतायुगीन इस सूर्यकुण्ड परआज बड़ा रविवार का कहने को मेला है , लेकिन हर तरफ श्रद्धा और आस्था हिलोरें लेती दिखीं | इस मौके पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ प्रातः सूर्यकुण्ड स्नान, ध्यान , सूर्यदेव को अर्घ्य पूजन दर्शन के बाद मेले का लुफ्त उठा रही थीं । सूर्यकुण्ड परिसर के बाहर कहीं आसमान को चूमते झूले तो कहीं नृत्य ,संगीत और कला व जादू का जौहर छोटे- बड़े बच्चों- बूढ़ों के लिए ये मनोरंजन के साधन थे । मौका था सूर्यषष्ठी पर्व के उपरांत पड़ने वाले महा रविवार को सूर्यदेवता के जन्म का उत्सव पारम्परारिक व श्रद्धा भाव से देर रात्रि तक मनाया गया ।



