Wednesday, November 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराम की पैड़ी के 56 घाटों पर दीप बिछाने का महाअभियान शुरू

राम की पैड़ी के 56 घाटों पर दीप बिछाने का महाअभियान शुरू


◆ 30 लाख दीपों से जगमगाएंगे घाट, हजारों स्वयंसेवकों ने संभाली जिम्मेदारी


अयोध्या। दीपोत्सव 2026 को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। राम की पैड़ी के सभी 56 घाटों पर 30 लाख दीप बिछाने का महाअभियान बुधवार से शुरू हो गया। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के नेतृत्व में हजारों स्वयंसेवक इस कार्य में जुट गए हैं।

विश्वविद्यालय परिसर से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं आरक्षित बसों के माध्यम से राम की पैड़ी पहुंचे। यहां पहुंचते ही स्वयंसेवकों ने अपने निर्धारित घाटों की जिम्मेदारी संभाल ली। विश्वविद्यालय परिसर के साथ संबद्ध महाविद्यालयों और स्थानीय इंटरमीडिएट कॉलेजों के विद्यार्थी भी दीप बिछाने के अभियान में भागीदारी कर रहे हैं।

घाटों पर सुबह से ही छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। घाट समन्वयकों और प्रभारियों के निर्देशन में स्वयंसेवक निर्धारित ब्लॉक और कतारों में दीपों को सुव्यवस्थित ढंग से सजा रहे हैं। इसका उद्देश्य मुख्य आयोजन के दिन दीपों में तेल और बाती डालने तथा उन्हें प्रज्वलित करने की प्रक्रिया को सुगम बनाना है।

स्वयंसेवकों के आवागमन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बसों की व्यवस्था की गई है। सभी को निर्धारित घाटों पर ही कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

कुलपति डॉ. विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी लगातार घाटों का भ्रमण कर तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। 56 घाटों पर 30 लाख दीप सजाने का लक्ष्य पूरा करने के लिए स्वयंसेवक पूरी ऊर्जा और अनुशासन के साथ जुटे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments